Udaipur Tourism
Udaipur Tourism उदयपुर, जिसे “झीलों का शहर” के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान का एक खूबसूरत और पसंदीदा शहर है। ये शहर अपने प्राचीन और समृद्ध इतिहास, विशाल और अदभुत महलों और मन को मोह लेने वाली झीलों के लिए मशहूर है। अगर आप उदयपुर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए मददगार होगा। यहां पर हम आपको उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे और आपको इस ब्लॉग के। माध्यम से बताएंगे कि यहां की यात्रा क्यों आपके लिए यादगार होने वाली है।
उदयपुर के प्रमुख स्थल जहां आपको जाना चाहिए –
- सिटी पैलेस(City Palace)
- पिछोला झील(Lake Pichola)
- जग मंदिर(Jag Mandir)
- सहेलियों की बाड़ी(Saheliyon-ki-Bari)
- फ़तेह सागर झील(Fateh Sagar Lake)
- सज्जनगढ़ पैलेस (Sajjagarh Palace)
- बागोर की हवेली(Bagore Ki Haveli)
- एकलिंगजी मंदिर(Eklingji Temple)
1.सिटी पैलेस(City Palace)
सिटी पैलेस उदयपुर Udaipur Tourism के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस महल पर आपको मुगल और राजपूत वास्तुकला का सुंदर मिश्रण देखने को मिलेगा है। यहां पर आपको शानदार आंगन, संग्रहालय और पिछोला झील का सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे। यहां आप एक टूरिस्ट गाईड के मदद से पूरे महल का भ्रमण कर सकते हैं और उसके समृद्ध इतिहास के बारे में जान सकते हैं। शाम के समय यहां के सूर्यास्त को देखना बहुत मनोरम प्रतीत होता है, शाम को यहां बहुत भीड़ होती है इस सुंदर दृश्य को देखने के लिए।
2. पिछोला झील(Lake Pichola)
उदयपुर पर्यटन Udaipur Travel में पिछोला झील यहां की सबसे खूबसूरत झील है। आप यहां नाव की सवारी करने का मजा ले सकते हैं, जो आपको झील की खूबसूरती से रूबरू करेगा, नाव में बैठ कर झील के ठंडे पानी और वहां चलने वाली ठंडी हवाएं इन दोनों को मिश्रण आपको वहां का दीवाना बना देगा। इस झील के बीच में जग मंदिर और लेक पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थल भी हैं, जो इस झील के बीच में है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
3. जग मंदिर(Jag Mandir)
इस मंदिर को बनवाने का शुरुआत वहां के राजा कर्ण सिंह ने किया था जो बाद में राजा जगत सिंह ने इसको पूरा किया और उन्होंने नाम पर इसका नाम जग मंदिर पड़ा। जग मंदिर, पिछोला झील के बीच में स्थित एक छोटा सा द्वीप है जो बहुत सुंदर है। ये एक ऐतिहासिक महल है जिसमें राजपुर और मुगल वास्तुकला का अच्छा मिश्रण है। यहां एक रोमांटिक नजारा देखने को।मिलता है, जहां पर सेल्फी प्वाइंट भी है जिसमें आप फोटोग्राफी कर सकते हैं, साथ ही वहां बगीचा है और बीच में फाउंटेन भी है जिसका नजारा मनमोहक होता है। यहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं और महलों पर बनी नक्काशी भी देखने को मिलेगा।
4. सहेलियों की बाड़ी(Saheliyon-ki-Bari)
5. फ़तेह सागर झील(Fateh Sagar Lake)
इस झील का निर्माण महाराणा फतेह सिंह जी ने कराया था, और उन्हीं के नाम पर इसका नाम फ़तेह सागर झील पड़ा। यहां पर आप बोटिंग काआज ले सकते हैं,झील के किनारे चलने का लुफ्त उठा सकते हैं या फिर आप पानी के फव्वारों को देखने का आनंद ले सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त के समय झील के अदभुत दृश्य देखने का अपना एक अलग ही रोमांच है जिसको लोग बहुत पसंद करते हैं। यहां पर लोग अक्टूबर से मार्च तक के महीनों में ज्यादा आते हैं।
6.सज्जनगढ़ पैलेस (मानसून पैलेस) (Sajjagarh Palace)
इस माह का निर्माण महाराज सज्जन सिंह जी ने कराया था इसलिए इसका नाम सज्जनगढ़ पैलेस पड़ा। इस महल में आपको राजस्थानी और मुगल कला का मिश्रण देखने को मिलता है। यहां पर आप रोड से अपने गाड़ी पर या पैदल भी जा सकते हैं। महल उदयपुर से थोड़ी दूरी पर स्थित है, और यहां से आप शहर का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। मानसून पैलेस को सूर्यास्त के समय देखने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां पर आप फोटोग्राफी के साथ साथ प्राकृतिक आनंद का मजा ले सकते हैं।यहां पर लोग अक्टूबर से मार्च तक के महीनों में ज्यादा आते हैं।
7. बागोर की हवेली(Bagore Ki Haveli)
बगोर की हवेली का निर्माण महाराज बागोर सिंह जी ने कराया था इसलिए इसका नाम बागोर की हवेली पड़ा। बागोर की हवेली एक ऐतिहासिक हवेली है जो उदयपुर की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती है। यहां पर आपको पारंपरिक राजस्थानी नृत्य और कठपुतली शो देखने को मिलते हैं। यहां पर संग्रहालय भी है जहां पर आपको पुराने अस्त्र शस्त्र और राजों के आभूषण और कपड़े देखने को मिलेंगे।यहां पर आप फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं।
8. एकलिंगजी मंदिर(Eklingji Temple)
उदयपुर पर्यटन Udaipur Travel में एकलिंगजी मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है और यहां का दर्शन करना आध्यात्मिक अनुभव है। इस मंदिर के पास एक कुंड भी है जिसमें स्नान करना श्रद्धालुओं के लिए पवित्र माना जाता है। इस मंदिर में भारतीय और राजस्थानी वास्तुकला का जीवंत उदाहरण देखने को मिलता है। यहां पर हर वर्ष महाशिवरात्रि और नवरात्रि में भव्य पूजा होती है जिसको देखने बहुत भीड़ एकत्र होती है।
निष्कर्ष
उदयपुर Udaipur Tourism , अपनी ख़ूबसूरती और समृद्ध इतिहास के साथ, एक अविस्मरणीय यात्रा वाली जगह है। ये शहर अपने महलों, झीलों और बगीचों के लिए जाना जाता है, और यहां पर घूमने का हर एक जगह आपको एक खूबसूरत अनुभव देगा। अगर आप उदयपुर जाने का प्लान बना रहें है तो अभी से ही इसके जगहों की लिस्ट बना लें, ये सफर आपके जीवन के मत्वपूर्ण सफरों मे से एक होने वाला है !