Delhi Travel Places:जानें दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों को

Delhi Travel Places

Delhi tourism : अगर आप पहली बार दिल्ली जाने वाले हैं तो दिल्ली घूमने जाएं तो कहां कहां जाएं, यह ब्लॉग आपकी मदद कर सकता है। भारत की राजधानी दिल्ली, अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां पर ऐसी जगहें हैं, जो ना सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करती है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक अच्छा घूमने का स्थान है। इस ब्लॉग मे दिल्ली पर्यटन के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे मे विस्तार से जानें।

Best places to visit in New Delhi:-

लाल किला (red fort)

RED fort has a beautiful indian flag on top and fort wall is so big Delhi Travel Places

Delhi tourist places के प्रमुख यात्रा स्थलों में लाल किला, दिल्ली की एक प्रसिद्ध जगह है। ये किला मुगल काल में सन्1648 में शाहजहाँ के द्वारा पूरा किया गया था। इसका लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ संरचना और विशाल वास्तुकला आपको पुराने मुगल काल का अनुभव कराता है। इसके अतिरिक्त किले के अंदर संग्रहालय भी हैं, जहां आप भारत के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ लाल किला के लाइट एंड साउंड शो को मिस न करें जो शाम के वक्त होता है

2. इंडिया गेट (India Gate)

night view of the India gate and has a indian flag colour on its top Delhi Travel Places
इंडिया गेट

इंडिया गेट (India gate), जो भारत के वीर शहीदों के नाम पर बनाया गया है, दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ये गेट एक युद्ध स्मारक के रूप में जाना जाता है। यहां पर आप आराम कर सकते हैं, बोटिंग का मजा ले सकते हैं, और अक्सर शाम के समय यह जगह सैर के लिए काफी पसंद किया जाता है। इंडिया गेट और इसके आस-पास के जगह को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन बहुत सजाया जाता है। यहां पर आप दिल्ली के स्थानीय स्ट्रीट फूड (street food) का आनंद ले सकते हैं।

3. कुतुब मीनार (Qutub Minar)

A beautiful Qutb Minar stand between two trees Delhi Travel Places

Delhi Travel Places में कुतुब मीनार दिल्ली की एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगह है। कुतुब मीनार को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। इसके आस-पास का परिसर काफी सुंदर है। कुतुब मीनार परिसर में कुछ और भी स्मारक देखने को मिलते हैं, जैसे कि अलाई दरवाजा और लौह स्तंभ, जो पुरानी वास्तुकला और इंजीनियरिंग का प्रमाण हैं। साथ ही साथ आपको यहां पर फोटोग्राफी करने का भी अवसर प्राप्त होगा।

4. हुमायूं का मकबरा (Humayun’s Tomb)

Humayun’s Tomb has tomb on top and coloured walls Delhi Travel Places

Delhi tourism में हुमायूं का मकबरा जरूर जाएं क्योंकि यह दिल्ली का पहला मुगल मकबरा था और ये ताज महल से काफी पहले बनाया गया था। इसके वास्तुकला में मुगल और फ़ारसी दोनों ही शैली दिल्ली जा सकती है। हुमायूँ का मकबरा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यहां पर सुबह और शाम के समय लोग ज्यादा घूमने आते हैं।

5. लोटस टेंपल (Lotus Temple)

Beautiful lotus temple has white structure like lotus and greenery around it Delhi Travel Places

दिल्ली घूमने जाएं तो लोटस टेम्पल जरूर देखें। ये मंदिर अपने कमल के फूल जैसे आकार के लिए लोकप्रिय है। यह एक आस्था का मंदिर है और यहां पर कोई भी जाति या धर्म के लोग आकर शांति का अनुभव कर सकते हैं। क्योंकि इस मंदिर में कोई भी मूर्ति नहीं है इसलिए यह सभी धर्मों के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां लोग अक्सर शाम।के समय जाना पसंद करते हैं

6. अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple)

Akshardham temple has a beautiful panoramic view from top and has a white surface around it Delhi Travel Places

दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अक्षरधाम मंदिर दिल्ली का एक प्रसिद्ध और भव्य मंदिर है, जो भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। ये मंदिर अपनी जटिल नक्काशी और भव्य वास्तुकला के लिए जाना जाता है। अक्षरधाम मंदिर के अंदर बहुत सारे कलाकृतियां हैं जो भारत के इतिहास, संस्कृति और अध्यात्म को दिखाते हैं। इसके अतिरिक्त अक्षरधाम का वॉटर शो काफी मशहूर है, जो भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दिखाया करता है। यहां पर फोटोग्राफी करना सख़्त माना है।

7. जमा मस्जिद (Jama Masjid)

Jama masjid has a three big Dome and a big gate in front Delhi Travel Places

दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल में जामा मस्जिद, दिल्ली की सबसे बड़ी और प्राचीन मस्जिद है, जो शाहजहाँ शासन काल में बनाई गई थी। ये मस्जिद अपनी प्राचीन वास्तुकला और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए मशहूर है। अगर आप दिल्ली घूमे जाएं तो एक बार यहां भी अवश्य जाएं और मुगल कालीन वास्तुकला का नजारा देखें । जामा मस्जिद के आस-पास का इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, इसलिए आप अपनी सुरक्षा और सामान का ध्यान रखें।

8. दिल्ली हट (Dilli Haat)

अगर आप दिल्ली घूमने जाएं और दिल्ली के हट बाजार न जाएं तो आपको ये सफर कुछ अधूरा सा लगने वाला है। हट बाजार में आपको भारत के कोने-कोने से हस्तशिल्प, परिधान और स्थानीय समान मिलते हैं। शॉपिंग और भारतीय संस्कृति का अनुभव करने के लिए यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको फूड स्टॉल भी मिलेंगे, जहां पर आप भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।

9. चांदनी चौक (Chandni Chowk)

दिल्ली जाएं और चांदनी चौक न जाएं भला ऐसे भी हो सकता है । इसके अलावा यह दिल्ली का सबसे पुराना और बड़ा बाज़ार है। ये जगह पुरानी दिल्ली का दिल है. यहां पर आपको स्ट्रीट फूड, शॉपिंग और ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलेंगे। चांदनी चौक की गलियों में घूमना एक अलग अनुभव है। अगर आपको दिल्ली के पुराने शहर की झलक देखनी है तो चांदनी चौक जरूर जाएं। चांदनी चौक में ट्रैफिक काफी ज्यादा होता है, इसलिए यहां पर रिक्शा का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

10. लोदी गार्डन (Lodi Garden )

Lodi garden has a beautiful greenery surface and a beautiful dome and some blue coloured dome

लोदी गार्डन का वातावरण काफी शांत रहता है और वहां पर बहुत हरियाली भी है। ये गार्डन लोदी शासकों के मकबरों के आस-पास बना है इसलिए इसे लोदी गार्डन के नाम से जाना जाता है। मॉर्निंग वॉक या पिकनिक के लिए यह जगह परफेक्ट है। यहां पर बहुत सारे पक्षी और पौधे हैं जिन्हें देख कर आपके मन में शांति का अनुभव होता है। अगर आप प्रकृति के शौकीन हैं, तो लोदी गार्डन आपको बहुत पसंद आने वाला है।

निष्कर्ष(conclusion)

Delhi Travel Places दिल्ली, अपने इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का एक संग्रह है। यहां पर आपको ऐतिहासिक स्मारकों से लेकर आधुनिक आकर्षण तक सब कुछ देखने को मिलता है। दिल्ली घूमने जाएं तो कहा कहां जाएं: जानें दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों को ब्लॉग में बताए गए सारे जगह हमेशा से लोकप्रिय रहें हैं, आप अवश्य एक बार इन सारे जगहों पर जाएं और वहां कुछ समय व्यतीत करें।

अगर आप इसी तरह भारत के विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय और प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे WhatsApp group में अभी जुड़ सकते हैं और वहाँ पर भारतीय व्यंजनों के साथ साथ भारत के विभिन्न यात्रा स्थलों के बारे में जान सकते हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top