East India Tourism: कहानी एक सफर की

East India Tourism

भारत का पूरब वाला हिस्सा अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। ईस्ट इंडिया(East India) की ये जगहें केवल खूबसूरत ही नहीं, बल्कि यहां की इतिहास और परंपरा भी आकर्षण का केंद्र हैं। आज हम पूर्वी भारत यात्रा के बारे में इस ब्लॉग के माध्यम से विस्तार से जानेंगे।

  1. कोलकाता (Kolkata)

East India Tourism में कोलकाता एक रंगीन शहर है, जो पश्चिम बंगाल की राजधानी है, अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां आकर आप यहां के चाट, रसगुल्ले और यहां के शहरी जीवन शैली का आनंद ले सकते हैं।

कोलकाता में घूमने योग्य स्थान:

  • विक्टोरिया मेमोरियल: ये एक शानदार संगमरमर की संरचना है जो ब्रिटिश राज के समय बनाई गई थी।
  • हावड़ा ब्रिज: इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर का अद्भुत कलाकारी है, यहां से आप गंगा नदी का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
  • दक्षिणेश्वर काली मंदिर: यह मंदिर माँ काली को समर्पित है और यह आध्यात्मिक अनुभव के लिए उपयुक्त स्थल है।

2. दार्जिलिंग (Darjiling)

all over place are covered with green leaves of tea garden East India Tourism
darjiling west bengal

East India Tourism दार्जिलिंग एक महत्वपूर्ण यात्रा स्थल है। यहां के बड़े बड़े पहाड़ और उनका सुंदर दृश्य काफी सुंदर दिखाई देता है। दार्जिलिंग अपने शांत और ठंडे वातावरण के साथ साथ यहां के चाय के बड़े बड़े बागानों के लिए जाना जाता है।

दार्जिलिंग में घूमने के प्रमुख स्थान:

  • टाइगर हिल: यहां से सुबह की पहली किरण देखना एक अविस्मरणीय अनुभव है।
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे: यहां ट्रेन में सफर करने का मजा लेना नहीं भूलना, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल भी है।
  • बतासिया लूप: यहां से आपको दार्जिलिंग के खूबसूरत नजारे और टॉय(toy) ट्रेन का नजारा भी मिलेगा। 

3. सिक्किम (Sikkim)

सिक्किम, एक छोटा सा राज्य है जो उत्तर पूर्व भारत में है Places to visit in East India और सिक्किम सभी तरफ से पर्वतों से घिरा हुआ है। इसके चारों ओर नेपाल,भूटान और तिब्बत जैसे देश लगे हुए हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति आपको जरूर देखनी चाहिए।

घूमने योग्य स्थान:

  • गंगटोक: ये सिक्किम की राजधानी है जहां आपको आधुनिकता और परंपरा का मिलन देखने को मिलेगा।
  • त्सोंगमो झील: ये एक सुंदर झील है जहां आप बोटिंग कर सकते हैं।
  • नाथू ला दर्रा: ये दर्रा भारत और तिब्बत के बीच है और यहां का नजारा बेहद सुखद और रोमांच से भरा हुआ है।

4. पुरी (Puri)

Jagannath puri temple East India tourism

East India Tourism पूरी एक तीर्थ स्थल है, यहां पर भगवान विष्णु से जुड़ी गाथाएं भी हैं। यहां पर समुद्र का बीच(beach) और यहां के मंदिर में भक्तों की भीड़ दोनों का एक अद्भुत सामंजस्य आपको देखने को मिलेगा। ये जगह आपको आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने का अवसर देती है।

पूरी में घूमने योग्य स्थान

जगन्नाथ मंदिर: इस मंदिर का बहुत खास महत्व है और यहां की रथ यात्रा दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

पुरी बीच: यहां आप समुद्र बीच के साथ-साथ सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं।

  5. असम (assam)

असम, अपनी प्राचीन संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के चाय बागान और यहां के वन्यजीव अभयारण्य आपको अलग अनुभव दे सकते हैं। यहां की हरियाली आपको मंत्रमुग्ध करने वाली है जिसका अनुभव आप कभी नि भूलेंगे।

असम में घूमने योग्य स्थान:

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान: ये पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए जाना जाता है और यहां आप जंगल सफारी भी करने का रोमांच भी प्राप्त कर सकते हैं।

चाय बागान: यहां के चाय बागान आपको एक शांत माहौल देते है, आप यहां ओरिजनल चाय का स्वाद भी चख सकते हैं।

माजुली द्वीप: ये दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है और यहां आप स्थानीय संस्कृति और त्योहारों का आनन्द ले सकते हैं।

6. ओडिशा (Odisha)

ओडिशा को समृद्ध विरासत का घर भी कहा जाता है, ओडिशा अपने कला, वास्तुकला और संस्कृति के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। Places to visit in East India यहां की पारंपरिक हस्तशिल्प और नृत्य शैली हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं। 

ओडिशा घूमने योग्य स्थान

भुवनेश्वर: ये शहर प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है, जहां पर आप लिंगराज मंदिर और मुक्तेश्वर मंदिर देख सकते हैं।

चिल्का झील: ये एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है और यहां पर बर्ड (Birds) वॉचिंग और बोटिंग करने का मजा ले सकते हैं।

कोणार्क सूर्य मंदिर: यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिस्ट में शामिल है और अपनी अद्वितीय वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

7. मेघालय (Meghalaya)

मेघालय को बादलों का देश भी कहा जाता है। East India Travel guide मेघालय, ख़ूबसूरत पहाड़ियों, अंतहीन बादलों और झरनों के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय संस्कृति आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी।

मेघालय में घूमने योग्य स्थान:

शिलांग: ईसे शहर को ‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। यहां आपको खूबसूरत दृश्य और जीवंत संस्कृति और परंपरा देखने को मिलेगी।

लिविंग रूट ब्रिज: ये ब्रिज बहुत सुंदर है और यहां से प्राकृतिक नजारा देखना एक सुखद अनुभव देता है

एलीफेंट फॉल्स: इस जगह पर एक हाथी के सामान दिखने वाला पत्थर था इसलिए इसे एलीफेंट फॉल्स कहा जाता है। यह फॉल्स खूबसूरत हैं और यहां आपको बरसात के मौसम में प्रकृति की असली खूबसूरती का एहसास होगा। 

यात्रा से संबंधित सुझाव जो आपके काम आ सकते हैं……

  • यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
  • जहां भी जा रहे हैं वहां के मौसम के अनुसार अपने साथ कपड़े अवश्य लेकर जाएं पुर अपने सभी जरूरी सामान भी लेना बिल्कुल न भूलें।
  • अपने साथ एक अच्छे क्वालिटी का कैमरा लेकर जाना बिलकुल भी नहीं भूलें क्योंकि कैमरे के जरिए ही आप अपनी यादों का पिटारा हमेशा साथ रख सकते हैं।
  • अपने साथ हमेशा कुछ दवाइयां साथ लेकर चलें जो आपको यात्रा के दौरान काम आएंगी।
  • यात्रा के दौरान हमेशा अपनी सूझ बुझ के अनुसार ही किसी अजनबी पर भरोसा करें।
  • आप जहां भी जा रहें हैं वहां के स्थानीय व्यंजन खाना बिल्कुल भी न भूलें।

Conclusion

East India Travel guide का ये सफर आपको हमेशा याद रहने वाली है क्योंकि इस सफर में आपको नदियों, पहाड़ों, झरनों, बादलों, जंगलों, वन्यजीव–जंतुओं सभी को जानने देखने को सीखने का मौका मिलने वाला है। पूर्वी भारत यात्रा आपके जीवन का एक अविस्मरणीय यात्रा होगा जिसमें अनेक चीजों के बारे में आप जानेंगे।

अगर आप इसी तरह भारत के विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय और प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे WhatsApp group में अभी जुड़ सकते हैं और वहाँ पर भारतीय व्यंजनों के साथ साथ भारत के विभिन्न यात्रा स्थलों के बारे में जान सकते हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top